Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनरेगा योजना का नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध को बेवजह का हंगामा बताया है। मंडी में उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार की कितनी योजनाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सहारा योजना, हिमकेयर, वृद्धावस्था पेंशन और स्वावलंबन जैसी कई योजनाएं वर्तमान सरकार ने बंद कर दी हैं, जिनके लाभार्थी आज भी अपने हक का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर वीबी-जीराम-जी करने के साथ इसमें ऐसे सकारात्मक बदलाव किए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास होगा और लोगों को पहले से अधिक रोजगार मिलेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब प्रदेश की बात आती है तो कांग्रेस यह कहती है कि यहां उनकी सरकार है और फैसले भी वही करेगी, तो फिर क्या केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस से पूछकर योजनाएं बनाए और चलाए। केंद्र सरकार को योजनाएं बनाने और लागू करने का पूरा अधिकार है।
जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता इतनी निचली राजनीति पर उतर आए हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘बापू’ शब्द की तुलना आपत्तिजनक संदर्भों से करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस नेताओं की राष्ट्रपिता के प्रति सोच और सम्मान साफ झलकता है, जिसे देश की जनता समझ रही है।
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिने...
कांगड़ा के राधन शर्मा का CDS के जरिए चयन, प्रशिक्षण के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट। गांव और क्षेत्र में खु
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल
मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा...
मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए 25 अगस्त से Helicopter Service शुरू होगी। होली से गौरीकुंड तक किराया 6255
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प