जयराम ठाकुर ने राज्यपाल अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों पर उठाए सवाल
जयराम ठाकुर ने राज्यपाल अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों पर उठाए सवाल

Post by : Himachal Bureau

March 19, 2026 11:49 a.m. 212

हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए प्रदेश सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार के चौथे वर्ष में भी अपने पास गिनाने के लिए केवल चार ही उपलब्धियां हैं। यही कारण है कि राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार ने अपनी कोई भी उपलब्धि पेश नहीं की और कुल 14 पन्ने सिर्फ केंद्र सरकार को कोसने में ही समाप्त कर दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार के पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ नहीं था, तो उसे उन 2 हजार संस्थानों का जिक्र करना चाहिए था, जिन्हें सत्ता में आने के बाद बंद कर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में विकास को पूरी तरह ठप्प कर दिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के दस्तावेज में शून्यता है और यही कारण रहा कि राज्यपाल ने महज 2 मिनट 7 सैकेंड में अपना अभिभाषण समाप्त कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को सत्ता में आने पर काम करने में आनंद आता है, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री सुक्खू को पूर्व के कामों को बंद करने में आनंद मिलता है।

नेता प्रतिपक्ष ने बजट सत्र के पहले चरण का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि बची हुई विधायक क्षेत्र विकास निधि जल्द जारी कर दी जाएगी, लेकिन अब सरकार ने केवल एक किस्त जारी की है और दूसरी किस्त जारी करने का कोई स्पष्ट इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वक्त निकल गया है और आने वाला वर्ष अलग होगा। उन्होंने यह तुलना करते हुए कहा कि जितना वर्तमान सरकार ने फ्लैगशिप योजनाओं में खर्च किया है, उतना एक पंचायत प्रधान आसानी से खर्च कर देता है।

जयराम ठाकुर ने यह भी सवाल उठाया कि सरकार विजीलैंस को आरटीआई से बाहर करने के पीछे क्या मंशा रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2 रोबोटिक मशीनें 10 करोड़ में खरीदने के बजाय 28 करोड़ में खरीदी और 2 के टैंडर किए लेकिन 4 मशीनें खरीद लीं। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मामलों पर भी सरकार पर निशाना साधा।

आर्थिक मुद्दों पर उन्होंने सवाल उठाया कि कैबिनेट का दर्जा वापस लेने से क्या आर्थिक संकट कम होगा। यदि पूर्ण रूप से हटा दिया जाता तो स्थिति स्पष्ट होती। उन्होंने कहा कि सरकार ने CPS की कुर्सी बचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए, हालांकि कुर्सी बच नहीं पाई लेकिन सुविधाएं अभी भी ली जा रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार लगातार राजनीतिक डिजास्टर, आपदा डिजास्टर, आर्थिक डिजास्टर और वित्तीय डिजास्टर की ही बातें करती रहती है। ऐसे में यदि रिपोर्ट में केवल यही लिखा है, तो विपक्ष क्या कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार के कामकाज में गंभीर कमी और गड़बड़ी दिख रही है, जिसे जनता तक पहुंचाना आवश्यक है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट सत्र में पेश की हिमाचल के विकास और रोजगार की योजनाएं औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नाली में मिला युवक का शव, पुलिस ने जांच शुरू की डलहौजी में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर नया उपकर, अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए मदद की योजना सुजानपुर की बेटी स्वाति ठाकुर बनीं सहायक प्रोफेसर, क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल हिमाचल बजट में आत्मनिर्भरता पर जोर, किसानों और मछुआरों के लिए बड़े फैसले बिलासपुर की छात्रा शिवानी ने HPTU परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया शिमला में ट्रैफिक जाम ने बिगाड़ी रफ्तार, घंटों तक सड़कों पर फंसे लोग