Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला, जहां विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने, उन्हें समान अधिकार देने और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। छात्राओं ने संदेश दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए।
विद्यालय के अध्यापक अतुल कुमार और जीवन कुमार ने हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस और गणतंत्र दिवस के महत्व पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका समझाते हुए बताया कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक मतदाता को बिना किसी लालच या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
प्रार्थना सभा के दौरान संस्कृति कोंडल और आराघ्य ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों, अध्यापकों और प्रधानाचार्य सहित सभी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ली। प्रधानाचार्य आरती कटोच ने अध्यापकों को मतदाता शपथ दिलाई और सभी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का 18वां राज्य बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ा है। प्रदेश की इस प्रगति में जहां सरकारों की भूमिका रही है, वहीं प्रदेश की ईमानदार और जागरूक जनता का योगदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारतीय गणतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता है और इसे मजबूत बनाना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित चित्रकला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित लोगों को देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
पंजाब बंद आज: मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, यातायात पर असर...
Punjab Bandh Today के दौरान मोहाली-चंडीगढ़ में स्कूल बंद, हाईवे और बाजार प्रभावित होने की आशंका। पुल
मणिमहेश यात्रा के लिए 25 अगस्त से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा...
मणिमहेश यात्रा 2026 के लिए 25 अगस्त से Helicopter Service शुरू होगी। होली से गौरीकुंड तक किराया 6255
शुभमन गिल के पास श्रीलंका टेस्ट में इतिहास रचने का मौका...
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में Shubman Gill 157 रन बनाकर WTC में 3000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले व
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा