तीसरे चरण में हमीरपुर की 77 पंचायतों में 429 बूथों पर मतदान
तीसरे चरण में हमीरपुर की 77 पंचायतों में 429 बूथों पर मतदान

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

May 29, 2026 4:52 p.m. 1767

हमीरपुर, 29 मई : पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में शनिवार को मतदान होगा। मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन पंचायतों के 429 मतदान केंद्रों पर मतदान दल पहुंच चुके हैं और सभी बूथों को शुक्रवार को ही तैयार कर लिया गया है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पंचायतों में प्रधान और उपप्रधान के 154 पदों के साथ-साथ पंचायत सदस्य के 429 पदों के लिए मतदान होगा। इसके अतिरिक्त संबंधित पंचायत समिति और जिला परिषद वार्डों के लिए भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि नादौन विकास खंड की 20 पंचायतों में 110 मतदान केंद्र, बिझड़ी की 15 पंचायतों में 87, बमसन की 8 पंचायतों में 42, भोरंज की 14 पंचायतों में 82, हमीरपुर की 12 पंचायतों में 66 और सुजानपुर की 8 पंचायतों में 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

मतदान शनिवार को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक चलेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गणना रविवार को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में की जाएगी।

प्रशासन ने सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए हैं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #राजनीति #ताज़ा खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता