Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर: भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस जागरूकता और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को तंबाकू, ड्रग्स और निकोटिन के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना रहा।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने निबंध, भाषण, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कक्षा आठवीं के अयान और ईशान्वी, कक्षा छठी के यक्षित, नक्ष व दिव्यांशी, कक्षा नवमी की इशिता और कक्षा दसवीं की कुंजल ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया।
विद्यालय के कक्षा नवमी और बारहवीं के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर आम लोगों को धूम्रपान छोड़ने और तंबाकू सेवन से बचने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान नशा मुक्त जीवन के समर्थन में नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में अध्यापक अभिनय, अतुल और पूनम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
इस वर्ष World No Tobacco Day 2026 की थीम “आकर्षण का पर्दाफाश – निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला” रही। विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती कटोच ने कहा कि तंबाकू और शराब का सेवन एक धीमा जहर है, जो व्यक्ति को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट