नादौन में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
नादौन में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

Post by : Himachal Bureau

Feb. 6, 2026 11:46 a.m. 2308

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में बनने वाले इंडोर स्टेडियम और बहु-खेल परिसर के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खरीड़ी मैदान में प्रस्तावित इस परियोजना के लिए मौजा कोहला के डोली घराना गांव की निजी भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है।

प्रशासन के अनुसार इस परियोजना के लिए लगभग 7561.06 वर्गमीटर निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा, जो गांव के 14 भूमि मालिकों से संबंधित है। इस योजना से क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को आधुनिक खेल ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा।

एडीसी हमीरपुर एवं प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन कार्य के प्रशासक अभिषेक गर्ग ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों के लिए पुनर्वास योजना पहले ही तय प्रक्रिया के तहत स्वीकृत की जा चुकी है। मंडी के मंडल आयुक्त ने इस योजना को मंजूरी प्रदान की है।

उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव द्वारा उचित मुआवजा और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए अधिनियम-2013 की धारा 19 (1) के तहत अधिसूचना जारी की गई है। प्रभावित भूमि मालिकों में कई स्थानीय परिवारों के साथ एक शैक्षणिक संस्थान भी शामिल है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन का विशेष ध्यान रखा गया है। उनके लिए बेहतर पुनर्वास योजना तैयार की गई है ताकि किसी भी परिवार को आर्थिक या सामाजिक नुकसान न हो।

भूमि अधिग्रहण से संबंधित अधिसूचना की प्रतियां हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में नादौन के एसडीएम और तहसीलदार कार्यालयों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर उपलब्ध करवा दी गई हैं। प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा और स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके