मुख्यमंत्री ने किया हमीरपुर के जसकोट हेलीपोर्ट और बस अड्डा का निरीक्षण, निर्माण कार्य को मई तक पूरा करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने किया हमीरपुर के जसकोट हेलीपोर्ट और बस अड्डा का निरीक्षण, निर्माण कार्य को मई तक पूरा करने के दिए निर्देश

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Feb. 27, 2026 5:08 p.m. 2396

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के जसकोट में 18 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे इस वर्ष मई माह तक पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है और पर्यटकों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी तथा अधोसंरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय तथा अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में संजौली हेलीपोर्ट से चंडीगढ़ और रिकांगपिओ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे पर्यटक प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त, संजौली-रामपुर-रिकांगपिओ और संजौली-मनाली (सासे हेलीपैड) के लिए भी शीघ्र हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने 123 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे हमीरपुर बस अड्डे का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है और इनके निर्माण कार्य को तय समय के भीतर पूरा किया जाएगा। इससे हमीरपुर जिले के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी और यातायात तथा पर्यटन क्षेत्र में सुधार होगा।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार और कै. रणजीत सिंह, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी हमीरपुर के चेयरमैन अजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, सुभाष ढटवालिया, रूबल ठाकुर, सचिव एम. सुधा देवी, आशीष सिंघमार, उपायुक्त गंधर्व राठौर, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में नियमित निगरानी रखें, कार्यों की समयबद्धता सुनिश्चित करें और जनता को सुविधाजनक एवं सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण प्रयास करें। हेलीपोर्ट और बस अड्डे के संचालन से हमीरपुर जिले में पर्यटन और आवागमन में नया बदलाव आएगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार व व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे।

यह निरीक्षण प्रदेश में पर्यटन और अवसंरचना विकास की दिशा में मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि प्रदेश के नागरिकों और पर्यटकों को सुविधाजनक सेवा उपलब्ध हो सके।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके