Post by : Himachal Bureau
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV (PMGSY-IV) के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित ₹2,247.24 करोड़ की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। यह स्वीकृति वर्ष 2025-26 के लिए दी गई है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला में बताया कि इन प्रस्तावों की समीक्षा 4 नवंबर 2025 को आयोजित सशक्त समिति की बैठक में की गई थी। समिति की सिफारिशों और राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत अनुपालन रिपोर्ट के आधार पर इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।
उन्होंने बताया कि कुल 294 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 1,538.058 किलोमीटर है। इन परियोजनाओं पर कुल लागत ₹2,247.24 करोड़ आएगी, जिसमें से ₹2,019.70 करोड़ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय वहन करेगा, जबकि राज्य सरकार का अंशदान ₹227.54 करोड़ होगा। इसमें उच्च विनिर्देश लागत के रूप में ₹3.124 करोड़ शामिल हैं। प्रति किलोमीटर औसत लागत ₹146.11 लाख तय की गई है।
जिला-वार विवरण साझा करते हुए मंत्री ने बताया कि बिलासपुर के लिए 4, चंबा के लिए 65, हमीरपुर के लिए 2, कांगड़ा के लिए 12, किन्नौर के लिए 8, कुल्लू के लिए 65, लाहौल-स्पीति के लिए 2, मंडी के लिए 23, शिमला के लिए 97, सिरमौर के लिए 11, सोलन के लिए 3 और ऊना के लिए 2 सड़कों को मंजूरी दी गई है।
उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होगा, जिससे आवागमन सुगम बनेगा, आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय लोगों के लिए आर्थिक अवसर बढ़ेंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह मंजूरी राज्य में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सभी मौसमों में सुरक्षित व विश्वसनीय सड़क संपर्क सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट