हमीरपुर में 2670 युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, 10वीं-12वीं पास के लिए निशुल्क कोर्स
हमीरपुर में 2670 युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, 10वीं-12वीं पास के लिए निशुल्क कोर्स

Post by : Himachal Bureau

Sept. 24, 2026 4:43 p.m. 128

हमीरपुर जिले में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अल्प अवधि के कौशल विकास प्रशिक्षण कोर्स करवाए जाएंगे। जिला कौशल समिति की बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम (एचपीकेवीएन), शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, उद्योग और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए इच्छुक एवं जरूरतमंद युवाओं की पहचान करने के निर्देश दिए।

18 से 45 वर्ष तक के युवाओं के लिए मौका

हमीर भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी अभिषेक गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत एचपीकेवीएन के माध्यम से ये प्रशिक्षण करवाए जाएंगे। 18 से 45 वर्ष की आयु के 10वीं या 12वीं पास युवा इन निशुल्क कौशल विकास कोर्सों का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कम अवधि में प्रशिक्षण प्राप्त करके युवा रोजगार हासिल करने के साथ अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। अधिकारियों को ऐसे युवाओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने और पात्र उम्मीदवारों की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं।

5 क्षेत्रों में 2670 युवाओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य

एडीसी ने बताया कि इस बार हमीरपुर जिले में पांच चयनित क्षेत्रों में करीब 2670 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 1080 युवाओं को 2 से 5 महीने की अवधि वाले प्रशिक्षण और 1590 युवाओं को 2 से 5 दिन की अवधि वाले प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इन कोर्सों के लिए योगा वेलनेस ट्रेनर, होम मैनेजमेंट एंड केयर गिवर, ग्रीन एनर्जी यानी सोलर सुपरवाइजर, नेचर गाइड, असिस्टेंट राफ्टिंग गाइड, गेस्ट सर्विस एग्जीक्यूटिव, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, एनवायरमेंटल साइंस और स्ट्रीट फूड जैसे क्षेत्रों को प्रारंभिक तौर पर चिह्नित किया गया है।

Read Also: हमीरपुर में आंगनवाड़ी सहायिका के 3 पदों पर भर्ती, 21 अक्तूबर तक करें आवेदन

सरकारी संस्थानों में होंगे प्रशिक्षण

अभिषेक गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकारी संस्थानों में ही आयोजित किए जाएंगे। इनमें आईटीआई, अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थान, होटल प्रबंधन संस्थान और संबंधित सरकारी संस्थान शामिल होंगे। उन्होंने अधिकारियों से योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सुझाव देने और युवाओं की जरूरत के अनुसार कुछ नए कोर्स शामिल करने की संभावनाएं बताने को भी कहा।

अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर

बैठक में एचपीकेवीएन की जिला समन्वयक निशा कटोच ने योजना के लक्ष्यों और प्रस्तावित प्रशिक्षण कोर्सों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों और शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों से अधिक से अधिक युवाओं को इन निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता