Post by : Himachal Bureau
Hamirpur News: हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र में आंगनवाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगेटू के आंगनवाड़ी केंद्र प्लासी, ग्राम पंचायत भौंखर के आंगनवाड़ी केंद्र भौंखर और ग्राम पंचायत कड़ोहता के आंगनवाड़ी केंद्र कठियानवीं में एक-एक पद खाली है। इन पदों के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज सुनील कुमार के अनुसार इच्छुक महिलाएं सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 21 अक्तूबर 2026 तक सीडीपीओ कार्यालय भोरंज में आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन करने वाली महिला की आयु 24 सितंबर 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदक संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना आवश्यक है। परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय के प्रमाण के लिए कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। आंगनवाड़ी सहायिका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।
Read Also: Una News: बंदरों के हमले से 3 महिलाएं घायल
इन पदों के लिए साक्षात्कार 23 अक्तूबर 2026 को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय भोरंज में आयोजित किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। इसलिए आवेदन करने वाली महिलाओं को निर्धारित तिथि और समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर होगी। शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बाल सेविका, बालवाड़ी अध्यापिका, नर्सरी टीचर, उसी पंचायत में कार्यरत सिलाई अध्यापिका और शिशु पालक के रूप में अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक मिलेंगे। एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 2 अंक और 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता होने पर 2 अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा अनाथ, विधवा, निराश्रित, परित्यक्ता, तलाकशुदा तथा कुछ निर्धारित सामाजिक परिस्थितियों वाली पात्र महिलाओं के लिए भी 2 अंकों का प्रावधान है। साक्षात्कार के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक महिलाएं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज से संपर्क कर सकती हैं।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट