Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर में कांग्रेस ने सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बयानों पर कड़ा पलटवार किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि राणा द्वारा होली मेले को लेकर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं और यह उनके बढ़ती राजनीतिक हताशा को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी नेता की राजनीतिक जमीन कमजोर होती है, तब वह इस तरह के बयान देकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है।
सुमन भारती शर्मा ने बताया कि राज्यसभा चुनाव के दिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं और सभी मजबूत इरादों वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी विधायक पर दबाव नहीं है और न ही वे बिकाऊ हैं। जो बिकाऊ थे, वे पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि राणा बार-बार मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि कुछ नेता पहले अपने स्वार्थ के लिए दूसरी पार्टी के साथ चले गए थे। आज कांग्रेस ने एक सामान्य परिवार से युवा चेहरे को राज्यसभा भेजकर यह संदेश दिया कि पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने और नई सोच को राजनीति में स्थान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्यसभा टिकट पर पैसे वाले व्यक्ति के आरोप पर सुमन भारती शर्मा ने कहा कि राजेंद्र राणा खुद करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। अगर उन्हें संपत्ति पर आपत्ति है तो उन्हें स्वयं दान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राणा अपने परिवार को राजनीति में आगे बढ़ाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
होली मेले को लेकर उठाए गए आरोपों को उन्होंने पूरी तरह गलत बताया। सुमन भारती शर्मा ने कहा कि इस बार मेले में भारी भीड़ रही और चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहले से अधिक लोग शामिल हुए। इससे स्थानीय व्यापारियों और प्रशासन को भी लाभ मिला।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि सुजानपुर का होली मेला प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस पर राजनीति करना गलत है।
अंत में सुमन भारती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस लगातार क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपनी राजनीतिक जमीन खोते देख माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता समय आने पर सही निर्णय लेती है।
ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे है...
हमीरपुर के ब्राहलड़ी और डुढाणा में संपर्क सड़कें व हैंडपंप जल्द बनेंगे। सुनील शर्मा बिट्टू ने स्कूल
सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महारा...
देवउत्थान एकादशी पर सरांह से चूड़धार रवाना हुए देव विजट महाराज, शिरगुल मंदिर में होगा पारंपरिक शाही
हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियो...
Hamirpur News: राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थियों ने जिला निर्वाचन साक्षरता प्रतियोगिता
मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेग...
Hamirpur News: मेहलरू में PNB RSETI का 12 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा
हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आस...
Hamirpur Rapido Service: सुजानपुर, नादौन और भोटा तक बाइक टैक्सी की सुविधा से यात्रियों को नया विकल्प
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ...
हमीरपुर के Career Point University में समर्थ स्पोर्ट्स मीट 2026 शुरू। अभिनेता नितिन मेहता ने विद्यार
पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया स...
Palampur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में वृद्धजनों के सम्मान पर विशेष कार्यक्रम हुआ। राधा सूद, आईएएस च