Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा अंतर्गत उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत नेरा के रलहेरा गांव में शुक्रवार सुबह एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार याकूब पुत्र हिदायतुल्ला की गौशाला में सुबह करीब आठ बजे अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रधान गुलाम रसूल ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि उसने गौशाला के साथ-साथ याकूब के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी के कारण मकान को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास स्थित अन्य रिहायशी मकानों को बचा लिया गया। यदि आग पर काबू न पाया जाता तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। हालांकि, गौशाला और मकान को काफी क्षति पहुंची है। तहसीलदार आशीष ठाकुर ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए विभागीय टीम को मौके पर भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,