हरिओम गौशाला में श्रद्धा और आस्था संग मनाया गया तुलसी पूजन दिवस
हरिओम गौशाला में श्रद्धा और आस्था संग मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

Author : Satish Kumar

Dec. 26, 2025 2:49 p.m. 2936

यशवंतनगर स्थित हरिओम गौशाला परिसर में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत तुलसी पूजन किया गया। पूजन के बाद आरती और परिक्रमा का आयोजन हुआ, जिसमें गौशाला से जुड़े श्रद्धालुओं, गौसेवकों और आसपास के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान गौसेवक लायक राम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तुलसी पूजन दिवस भारतीय संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। यह पर्व मानव जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह दिवस केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ा एक जन-आंदोलन भी है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जब लोग अपनी परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे आयोजन समाज को फिर से भारतीय संस्कारों और जीवन मूल्यों से जोड़ते हैं। तुलसी पूजन में भाग लेने से संयम, सदाचार, करुणा और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जैसे गुणों का विकास होता है।

कार्यक्रम में तुलसी की धार्मिक और शास्त्रीय महिमा पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि शास्त्रों के अनुसार जिस घर में तुलसी का वास होता है, वह घर पवित्र माना जाता है और वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी वन पापों का नाश करने वाला और पुण्य देने वाला होता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने तुलसी माता के पूजन के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। गौशाला प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संदेश दिया गया।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलटा ट्रक, यातायात हुआ प्रभावित माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया 1 किलो चांदी का छत्र सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में पहुंचा पैसा पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर फोकस E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई पूरी सच्चाई नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों में नहीं देना होगा किराया हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर विशेष फोकस हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत, डॉक्टरों के लिए बड़ा फैसला