Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। परेल घार के पास अचानक हुए भूस्खलन के दौरान चलती स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर पहाड़ी से भारी-भरकम चट्टानें गिर गईं। हादसा इतना भयावह था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो जैसे ही परेल घार के संवेदनशील हिस्से से गुजर रही थी, उसी दौरान ऊपर से मलबा और बड़े पत्थर गिर पड़े। चट्टानों की चपेट में आने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक घायल हो गया, हालांकि उसे मामूली चोटें आने की बात कही जा रही है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायल चालक को बाहर निकालने में मदद की। बाद में प्रशासन को भी सूचना दी गई।
इस हादसे के बाद चंबा के उपायुक्त (DC) मुकेश रेपस्वाल ने लोगों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और अत्यंत जरूरी होने पर ही सफर करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,
बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनि...
Old Monk Rum की आपूर्ति प्रभावित होने से पूर्व सैनिक परेशान, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद बाजार में
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरे...
हमीरपुर में चिट्टा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नरेश ठाकुर ने खेलो