बिलासपुर में नई मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी और ऊर्जा सुधार योजना मंजूर
बिलासपुर में नई मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी और ऊर्जा सुधार योजना मंजूर

Post by : Himachal Bureau

Dec. 31, 2025 12:29 p.m. 504

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बिलासपुर जिले के घुमारवीं में सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर मल्टीडिसिप्लिनरी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेशन, स्किल, टेक्नोलॉजी, एंटरप्रिन्योरशिप एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही घुमारवीं क्षेत्र में मोहल मौजा पनोल शाहरी और औहर में आधुनिक वाणिज्यिक परिसरों के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई।

तकनीकी शिक्षा निदेशालय के तहत सभी पांच सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एप्लाइड साइंसेज और ह्यूमैनिटीज में असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों को कार्यात्मक रूप से इंटरचेंजेबल मानते हुए फंक्शनल इक्विवैलेंस मॉडल को लागू करने की स्वीकृति दी गई। इसमें कार्यात्मक इंटर-चेंजिबिलिटी को ट्रांसफर या डेपुटेशन नहीं माना जाएगा और सभी स्वीकृत पदों का एक एकेडमिक पूल बनाया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 में संशोधन की भी मंजूरी दी। इसके तहत 25 मेगावाट तक की परियोजनाओं को 12 प्रतिशत नि:शुल्क बिजली और 1 प्रतिशत स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की छूट का लाभ मिलेगा। यह छूट उन परियोजनाओं पर लागू नहीं होगी जिनके पावर परचेज एग्रीमेंट पहले से हुए हैं या जो पहले से चालू हैं।

इसके अलावा कैबिनेट ने एसजेवीएनएल की नाथपा झाकड़ी और रामपुर जल विद्युत परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश सरकार की इक्विटी ऊर्जा हिस्सेदारी को पुन: आबंटित करने की मंजूरी दी। इसका उद्देश्य ऊर्जा निदेशालय के माध्यम से इन हिस्सों की बिक्री सुनिश्चित करना है।

इस निर्णय के तहत प्रदेश में शिक्षा, ऊर्जा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय युवाओं को नई अवसर मिलेंगे और राज्य की आर्थिक एवं तकनीकी प्रगति में योगदान होगा।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #बिलासपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता