पीलीभीत सांसद खेल महोत्सव में नेताओं की दौड़, पूर्व मंत्री गिरे
पीलीभीत सांसद खेल महोत्सव में नेताओं की दौड़, पूर्व मंत्री गिरे

Post by : Mamta

Dec. 23, 2025 3:10 p.m. 4529

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। उद्घाटन के मौके पर नेताओं की फिटनेस जांचने के लिए एक दौड़ प्रतियोगिता रखी गई, जिसकी शुरुआत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की।

इस दौड़ में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति गुरभाग सिंह और कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। दौड़ शुरू होते ही सभी नेता आगे निकलने की कोशिश करने लगे और माहौल काफी उत्साहपूर्ण हो गया।

दौड़ के दौरान आगे बढ़ने की होड़ में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का संतुलन बिगड़ गया। बताया गया कि दौड़ते समय उनका कंधा गुरभाग सिंह से टकरा गया, जिससे वह मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े। यह पूरी घटना वहां लगे कैमरों और ड्रोन में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद कुर्ता-पैजामा पहने हेमराज वर्मा पूरे जोश के साथ दौड़ रहे थे। टक्कर लगते ही वे जमीन पर गिर गए, जबकि बाकी नेता दौड़ते रहे। कुछ ही देर बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और संभाला।

घटना के बाद हेमराज वर्मा और उनके भाई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “किसान के बेटे हैं, गिरेंगे फिर उठेंगे।” इस संदेश के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर मजाक बनाने वालों को जवाब दिया।

गौरतलब है कि हेमराज वर्मा पहले समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पिछले लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। फिलहाल उन्हें केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का करीबी माना जाता है। नेताओं की इस दौड़ और पूर्व मंत्री के गिरने की घटना ने पीलीभीत खेल महोत्सव के उद्घाटन को खासा चर्चा में ला दिया है।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #खेल समाचार #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
कुमारसैन के गौरव शर्मा की MTV Roadies में एंट्री, चोपाला का बढ़ाया मान ब्राहलड़ी और डुढाणा में जल्द बनेंगी संपर्क सड़कें, लगेंगे हैंडपंप सदियों पुरानी देव परंपरा के तहत चूड़धार रवाना हुए विजट महाराज हमीरपुर महाविद्यालय के चार विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रतियोगिता में टॉप-10 में जगह बनाई मेहलरू में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर हमीरपुर में रैपिडो की शुरुआत, बाइक टैक्सी से सफर करना हुआ आसान करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में समर्थ स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ पालमपुर में वृद्धजनों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का दिया संदेश