Post by : Mamta
मंगलवार को देहरा पुलिस ने भूसे से अधिक मात्रा में लदे एक ट्रक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का चालान किया। यह ट्रक पंजाब नंबर का था और ढलियारा की ओर जा रहा था। बताया गया कि किसी व्यक्ति ने ट्रक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि ट्रक में उसकी क्षमता से कहीं ज्यादा भूसा भरा हुआ था और सामग्री ट्रक की बॉडी से बाहर सड़क के दोनों ओर फैल रही थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के जरिए जिला पुलिस देहरा को जानकारी मिली। वीडियो में देहरा-होशियारपुर मार्ग पर ढलियारा के पास ट्रक को अत्यधिक ओवरलोड ट्रक की स्थिति में देखा गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और संबंधित वाहन चालक के खिलाफ नियमों के तहत चालान किया।
एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस सड़क सुरक्षा और आम लोगों की जान-माल की रक्षा को सबसे अधिक महत्व देती है। उन्होंने कहा कि देहरा पुलिस लगातार यातायात पर नजर रखे हुए है और सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से मिलने वाली सूचनाओं पर भी तुरंत कार्रवाई की जाती है।
एसपी ने आगे बताया कि इस तरह के यातायात नियम उल्लंघन न केवल मोटर वाहन अधिनियम के खिलाफ हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों और आम नागरिकों के लिए भी बड़ा खतरा बनते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट