Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
सुंदरनगर (मंडी) के नौलखा बाईपास पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर स्थित इस बाईपास पर एक के बाद एक तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक वाहन की तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे से आ रही अन्य दो गाड़ियां भी नियंत्रण खो बैठीं और आपस में भिड़ गईं। टक्कर के बाद गाड़ियों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग मदद के लिए चिल्लाते नजर आए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू किया। नौलखा बाईपास पर लगातार हो रहे हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर