Author : Gopal Dutt Sharma
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ में नगर पंचायत के आगामी चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां महिला आरक्षण के तहत वार्डों का निर्धारण लॉट (ड्रा) प्रणाली के जरिए किया गया। यह प्रक्रिया उपमंडलाधिकारी कार्यालय में सुबह 11:30 बजे पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और सही तरीके से संपन्न हो सकी।
एसडीएम राज कुमार ठाकुर ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार की गई है। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सही बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
नए आरक्षण रोस्टर के अनुसार वार्डों का निर्धारण इस प्रकार किया गया है। वार्ड 1 सामान्य, वार्ड 2 अनुसूचित जाति, वार्ड 3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 4 महिला, वार्ड 5 महिला, वार्ड 6 सामान्य और वार्ड 7 सामान्य रखा गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले की आरक्षण प्रक्रिया को सरकार द्वारा निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद अब नई प्रक्रिया को लागू किया गया है। इस नई व्यवस्था से चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है।
हिमाचल विधानसभा में आरडीएसएस और स्मार्ट मीटर पर मुख्यमंत्री ...
Himachal बजट सत्र में RDSS योजना, smart meter की समस्याएं, development projects, Indora sewerage, Ke
पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में 16 हफ्ते का रक्षा कर्मियों का...
Palampur Agriculture University में 20 defence personnel का 16-week training पूरा हुआ, protected far
नगर निगम पालमपुर का 39.59 करोड़ का अंतरिम बजट पेश, विकास को ...
नगर निगम Palampur में 2026-27 का Interim Budget 39.59 crore रुपये पेश किया गया। इस बजट में developme