Author : Gopal Dutt Sharma
सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल में स्थित पंच परमेश्वर महादेव मंदिर अब Mini Naimisharanya तीर्थ के रूप में विकसित हो रहा है। मंदिर में कुल 18 प्रमुख पुराण आयोजन करने का संकल्प लिया गया है, जिसमें अब तक 9 पुराण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।
इन दिनों मंदिर परिसर में एकादश दिवसीय वराह पुराण कथा का आयोजन हो रहा है। इसका वाचन आचार्य विजय भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, तीर्थ महात्म्य, व्रत-उपवास और मोक्ष के मार्ग पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
मंदिर के मुख्य पुजारी संत आर्दश भारती ने बताया कि यह 18 पुराण आयोजन ब्रह्मलीन संत के संकल्प के अनुसार श्रद्धालु और मंदिर समिति मिलकर कर रहे हैं। इसका उद्देश्य यह है कि पंच परमेश्वर महादेव मंदिर एक ऐसा आध्यात्मिक केंद्र बने, जहां श्रद्धालुओं को नैमिषारण्य धाम जैसी अनुभूति मिल सके।
मंदिर परिसर में पांच शिवलिंग, हनुमान जी और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं। कथा के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाता है। आयोजन की समाप्ति पर विशाल हवन-यज्ञ संपन्न किया जाता है, जिसमें क्षेत्रभर से श्रद्धालु शामिल होकर आशीर्वाद लेते हैं।
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका