Author : Satish Kumar
नालागढ़ क्षेत्र में वर्ष 2023 और 2025 के दौरान हुई भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीनों में हुई अतिवृष्टि से क्षेत्र में घरों, जमीनों, स्कूलों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि वर्ष 2023 की आपदा के दौरान नालागढ़ क्षेत्र के करीब 36 परिवारों को पूर्ण क्षति यानी Total Loss के तहत मुआवजा प्रदान किया गया था। प्रशासन ने उस समय प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाए थे।
वर्ष 2025 में हुई भारी वर्षा के बाद नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा गंभीरता से किया गया। इस कार्य में एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी, पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर सर्वे कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।
इस मौके पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे विशेष राहत पैकेज का भी उल्लेख किया गया। अधिकारियों ने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाएगी और किसी को भी राहत से वंचित नहीं रखा जाएगा।
प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर नुकसान के आकलन और रिपोर्टिंग में सराहनीय कार्य किया है, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में बढ़ी तबाही, 555 से अधिक...
ईरान में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों से 555+ मौतें, IRGC मुख्यालय Destroyed और मानवीय संकट बढ़ा।
हमीरपुर ब्यास नदी पर 1 किलोमीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार का न...
हमीरपुर में ब्यास नदी पर जल शक्ति विभाग ने 1 km Flood Protection Wall निर्माण शुरू लागत 6.79 करोड़ र
सिहुंता कमेटी ने अनाथ बेटियों और आपदा पीड़ितों को आर्थिक मदद...
Sihunta में Kunjar Mahadev Committee ने orphan बेटियों के विवाह और accident में मदद के लिए ₹21,000 औ