मौसम अलर्ट को हल्के में न लें IMD की अहम अपील सिर्फ Authentic Source पर भरोसा करें

Post by : Himachal Bureau

बल्ह क्षेत्र की बाल्ट और डहणू पंचायतों में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की आवाजाही बढ़ने के कारण लोगों को खासकर शाम के समय घरों से बाहर निकलने में डर महसूस हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार बाल्ट पंचायत के बाग और रठौल क्षेत्रों के साथ-साथ डहणू पंचायत के बन्गोट, डहणू गांव और सिहल इलाके में तेंदुए को कई बार देखा गया है। तेंदुए की मौजूदगी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

तेंदुए की गतिविधियों के कारण बच्चों और पशुपालकों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को जल्द पकड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को वन खंड अधिकारी सुमिता के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर तेंदुए की गतिविधियों की जानकारी जुटाई और सुरक्षा के उपायों पर चर्चा की।

वन विभाग ने क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इलाके में एक ही तेंदुआ सक्रिय है या एक से अधिक। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल या सुनसान स्थानों पर अकेले जाने से बचने की अपील की है।

Feb. 4, 2026 3:30 p.m. 374
#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #मंडी
देखें खास वीडियो
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच की बड़ी तैयारी अमेरिका-इजरायल के हमलों में ईरान में बढ़ी तबाही, 555 से अधिक मौतें और IRGC मुख्यालय ध्वस्त हमीरपुर ब्यास नदी पर 1 किलोमीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू सिहुंता कमेटी ने अनाथ बेटियों और आपदा पीड़ितों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया