Post by : Himachal Bureau
जोहड़जी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित मेले के दौरान इस बार भारी अव्यवस्था देखने को मिली। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे, जिसके कारण इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
बडैहरी से लेकर कासल कैंची मोड़ तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति इतनी खराब हो गई कि पूरा यातायात सिस्टम प्रभावित हो गया और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सबसे बड़ी समस्या यह रही कि इस दौरान मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा था। नेटवर्क फेल होने के कारण पुलिस और प्रशासन के बीच संपर्क स्थापित नहीं हो सका, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने में और अधिक कठिनाई आई।
लोगों का कहना है कि मेले से पहले उचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। भारी भीड़ और अव्यवस्थित ट्रैफिक ने श्रद्धालुओं की यात्रा को कठिन बना दिया।
अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रशासन पहले से तैयार नहीं था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए बेहतर योजना और मजबूत व्यवस्था की जाए ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिने...
कांगड़ा के राधन शर्मा का CDS के जरिए चयन, प्रशिक्षण के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट। गांव और क्षेत्र में खु