Post by : Himachal Bureau
होशियारपुर के दोसड़का कस्बे के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसा सुबह करीब 6 बजे घने कोहरे और तेज रफ्तार के बीच हुआ, जब आई-20 कार और पंजाब रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। कार में पांच युवक सवार थे, जो अपने साथी को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। कोहरे के कारण चौराहे का अंदाज़ा नहीं लग पाया और कार हाईवे पर आगे बढ़ गई, तभी दसूहा से होशियारपुर की ओर आ रही बस से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह, सुशील कुमार, बृज कुमार और अरुण कुमार के रूप में हुई है। सभी ऊना जिले के दौलतपुर क्षेत्र के गांव चलेट के रहने वाले थे। पाँचवां युवक अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रूप से तेज़ रफ्तार और धुंध को मुख्य कारण माना जा रहा है। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल बना दिया है, और परिजन अस्पताल पहुँचकर बदहवास हो गए।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स