Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प के तहत कुल्लू पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। धूमतर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 104 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिसे इस साल की सबसे बड़ी खेप माना जा रहा है।
पुलिस ने स्थानीय होटल में रेड कर निखिल शर्मा (32 वर्ष), निवासी पारला भूमटा, तहसील भुंतर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। उसके साथ मौजूद शिव कुमार, निवासी लुधियाना (पंजाब) को भी हिरासत में लिया गया, जिसके खिलाफ भी पहले मामला दर्ज है।
मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन और ₹1000 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। उनकी फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के साथ-साथ उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में ड्रग्स के अवैध कारोबार पर कड़ी चोट लगी है।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स