Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 1 में गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी की गंभीर समस्या सामने आने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
लोगों के अनुसार, डिग्री कॉलेज के पास बना ओवरहेड टैंक होने के बावजूद घरों तक पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। कई परिवारों को पानी भरने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। स्थिति यह है कि एक बाल्टी पानी भरने में भी 5 से 10 मिनट तक लग रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासियों ने विभाग पर आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि पानी का प्रेशर इतना कम है कि उन्हें मजबूरी में बाहर से पानी लाकर मोटर की मदद से घरों तक पहुंचाना पड़ रहा है।
गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग भी बढ़ गई है, लेकिन सप्लाई कम होने से लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
सेब बागवानों को समय पर भुगतान देने के लिए सरकार ने बनाई नई य...
Himachal Government अब Apple Growers को DBT Payment के जरिए सीधे बैंक खातों में राशि देने की तैयारी
आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में आज हैदराबाद और राजस्थान की बड़ी टक...
IPL 2026 Eliminator में आज हैदराबाद और राजस्थान के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। हारने वाली टीम का टू
करीब छह महीने बाद फिर शुरू हुई दिल्ली-लेह बस सेवा, यात्रियों...
HRTC ने करीब छह महीने बाद Delhi Leh Bus Service दोबारा शुरू कर दी है। बर्फीले पहाड़ों के बीच यह सफर