Author : Satish Kumar
बद्दी के संडोली क्षेत्र में बन रही हिम चंडीगढ़ Township के खिलाफ दून क्षेत्र की पंचायतों के किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने बरोटीवाला चौक से एसडीएम कार्यालय तक रोष रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा।
किसानों ने साफ कहा कि वे अपनी एक बिस्वा जमीन भी नहीं देंगे और यदि जबरन अधिग्रहण किया गया तो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी जमीन के लिए किसी भी प्रकार की समझौता प्रक्रिया में जोर नहीं चलेगा।
संघर्ष समिति के नेताओं ने बताया कि पहले ही रेलवे, फोरलेन और अन्य परियोजनाओं में किसानों की जमीन जा चुकी है। अब बची जमीन को भी जबरन लेने की कोशिश की जा रही है, जिसे ग्रामीण स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने सरकार से मांग की कि नई Township बनाने से पहले पहले से बनी कॉलोनियों और क्षेत्रों का उचित Development किया जाए। उनका कहना है कि इससे पहले से ही दबाव में आए किसानों को न्याय मिलेगा और परियोजनाओं का संतुलित विकास सुनिश्चित होगा।
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिने...
कांगड़ा के राधन शर्मा का CDS के जरिए चयन, प्रशिक्षण के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट। गांव और क्षेत्र में खु