Author : Sourabh Jain
बद्दी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि नशीली दवाइयों की बड़ी खेप कांगड़ा और मध्य प्रदेश भेजी जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को ट्रेस कर दवाइयों को बरामद किया।
अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां जब्त की हैं। इनमें 1,61,920 ट्रामाडोल टैबलेट्स, 1,26,521 अल्प्राजोलाम टैबलेट्स और 3,290 प्रीगाबालिन कैप्सूल्स शामिल हैं। कुल मिलाकर 2,91,731 नशीली दवाइयां बरामद की गई हैं, जो एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पूरे ड्रग नेटवर्क और इसके वित्तीय लेन-देन की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बद्दी पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में अवैध ड्रग कारोबार पर बड़ी रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
पराशर ऋषि मंदिर में सजा सरनाहुली मेला, उमड़े देवी-देवता और श...
मंडी के पराशर मंदिर में Saranahuli Fair शुरू। Devotees, Local Deities और धार्मिक परंपराओं का अद्भुत
विवाहिता की मौत से मचा बवाल, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर ल...
पालमपुर में 31 वर्षीय विवाहिता पूजा की संदिग्ध मौत के बाद हंगामा। Family ने Murder Allegation लगाया,
चम्बा में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंक...
चुराह में युवक का शव मिलने से सनसनी। Police Investigation जारी, परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर निष्