Author : Satish Kumar
बद्दी में भारत विकास परिषद् शाखा की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक अमरावती सोसाइटी के क्लब हाउस में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष देव व्रत यादव ने की। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने और आने वाले वर्ष की गतिविधियों की योजना तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने मिलकर संगठन के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस मौके पर भारत विकास परिषद् प्रांत-1 हिमाचल प्रदेश के महासचिव दीप कुमार आर्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने परिषद् के उद्देश्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिषद् समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगातार सक्रिय रहती है।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तुरंत शुरू किया जाएगा। साथ ही हर महीने नियमित बैठक करने पर भी सहमति बनी, ताकि सभी कार्य सुचारू रूप से चल सकें।
इसके अलावा समाज सेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति जताई कि आने वाले समय में परिषद् अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी और समाज के हित में कई नए कार्य किए जाएंगे।
भारत की बड़ी सफलता, मनदीप मनु की कप्तानी में ग्रैपलिंग टीम न...
Vietnam में आयोजित Asian Grappling Championship में India ने 2 Silver और 3 Bronze Medal जीते। Team I
दधोल कलां में आग की रहस्यमयी घटनाओं से हड़कंप, लाखों का नुकस...
Dadhol Kalan में लगातार Fire Incident से दहशत। Police और Forensic Team जांच में जुटी, चार दिनों में
दिनकर की सोच को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि, रश्मिरथी पर्व म...
Shimla में Rashmirathi Parv के दौरान राज्यपाल ने Ramdhari Singh Dinkar के विचारों को अपनाने का संदेश