Author : Satish Kumar
बद्दी के शीतलपुर क्षेत्र में सरकार द्वारा प्रस्तावित HIM Chandigarh Township परियोजना का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया है। शीतलपुर सामुदायिक भवन में ग्रामीणों ने बैठक कर अपनी चिंता व्यक्त की और टाउनशिप को पर्यावरण और किसान विरोधी बताया। हरिपुर-चंदौली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंड ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों का प्रमुख रोजगार खेती-बाड़ी और दूध व्यवसाय है। यदि उनकी जमीन इस टाउनशिप में चली गई तो वे बेरोजगार हो जाएंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार इस परियोजना को थोप रही है और जनता की राय को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि किसानों की जमीन और रोजगार की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर सभी पंचायतवासियों ने परियोजना के रद्द होने तक विरोध जारी रखने का संकल्प लिया और चेताया कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन और न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य सिर्फ अपनी जमीन और जीविका बचाना है।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि