Author : Satish Kumar
बद्दी में प्रदेश सरकार द्वारा बनाए जा रहे चंडीगढ़ प्रोजेक्ट का लगातार विरोध किया जा रहा है। भाजपा के किसान मोर्चा के नेता विधि चंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले मांधला में हिमुडा लाया, लेकिन वहां विकास कार्य ठीक से नहीं हुए। न सड़के अच्छी बनी, न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
राणा ने कहा कि बद्दी में अच्छे अस्पताल की जरूरत है, लेकिन सरकार ने अभी तक यह सुविधा पूरी तरह से नहीं दी। यहां पर लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें पीजीआई भेज दिया जाता है। अस्पताल के पास अपनी एंबुलेंस भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां किसान विरोधी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे और किसानों के हक के लिए हमेशा विरोध करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम किसान ही रहेंगे और इस किसान विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका