Author : Satish Kumar
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में ₹17 करोड़ की लागत से आधुनिक ऑटोमैटिक टेस्टिंग और प्रमाणीकरण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
इस केंद्र के शुरू होने से वाहनों की फिटनेस जांच अब आसान और तेज होगी। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी, साथ ही वायु प्रदूषण में कमी आएगी। केंद्र लगभग 63 बीघा भूमि में बनाया जा रहा है, जहाँ भविष्य में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर और स्क्रैपिंग यूनिट जैसी अन्य सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।
प्रदेश के नादौन (हमीरपुर) और हरोली (ऊना) में भी ऐसे ही ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी, तकनीक आधारित और अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं