Author : Ashok Kumar Chamba
चंबा जिले की ग्राम पंचायत रजिडू की जमीनी स्थिति बेहद चौंकाने वाली है। इस क्षेत्र में करीब 1500 की आबादी आज भी मुख्य सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क तक पहुँचने के लिए उन्हें लगभग 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
आपात स्थिति में बीमारों और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने के लिए अक्सर पालकी या कुर्सी का इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन कई बार रास्ते में ही जान चली जाती है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सड़क जैसी आवश्यक सुविधा जल्द उपलब्ध करवाई जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिल सके।
सरोत्री के प्रिंस प्राशर का एनआईटी हमीरपुर में एमटेक के लिए ...
Prince Prashar का NIT Hamirpur में M.Tech चयन, Electrical Engineering में मिली जगह, परिवार और गांव म
चैल अभ्यारण्य में पहली बार दिखा इंडियन रोलर, कैमरे में तस्वी...
हिमाचल के चैल अभ्यारण्य में पहली बार Indian Roller दिखा। नीलकंठ की तस्वीर कैमरे में कैद, पक्षियों की
राधन शर्मा का सीडीएस से चयन, भारतीय सेना में बनेंगे लेफ्टिने...
कांगड़ा के राधन शर्मा का CDS के जरिए चयन, प्रशिक्षण के बाद बनेंगे लेफ्टिनेंट। गांव और क्षेत्र में खु