Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
अमरू विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में हिमकैप्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बड़ेडा (ऊना) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। कॉलेज की पांच छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल कर संस्थान और जिला ऊना का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। वहीं, कॉलेज का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है।
कॉलेज के प्रिंसिपल कार्तिकेय सेल्वी ने बताया कि बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में कॉलेज की सभी 58 छात्राएं सफल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि शिवानी ठाकुर और रुकसाना ने संयुक्त रूप से प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं करनिका राणा, राधिका राणा और अमृतप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से प्रदेश में आठवां स्थान हासिल कर कॉलेज की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है।
Read Also :- 2 सप्ताह में डिजिटाइज होंगे सभी सहायक अभियंता कार्यालय, जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन के निर्देश
इसके अलावा पलक शर्मा और दिया शर्मा ने भी उत्कृष्ट अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी।
संस्थान के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह ने सभी सफल छात्राओं, प्रिंसिपल कार्तिकेय सेल्वी तथा समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के प्रभावी मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमकैप्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर प्रदेश के शिक्षा जगत में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।
उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को आधुनिक नर्सिंग शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि छात्राएं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दक्ष और जिम्मेदार नर्सिंग प्रोफेशनल बनकर देश और समाज की सेवा कर सकें।
कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता न केवल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि हिमकैप्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्रदान करने वाले प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। आने वाले समय में भी संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर नए शैक्षणिक कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास जारी रखेगा।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स