Post by : Himachal Bureau
देवभूमि हिमाचल के ऊना जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। जिले के जोल क्षेत्र के रहने वाले दो युवक बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में रूस गए थे, लेकिन अब उनके लापता होने की खबरों ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। परिजनों को आशंका है कि दोनों युवक रूस में सेना की कैद में हैं।
परिजनों के अनुसार दोनों युवकों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित दो ट्रैवल एजेंटों से संपर्क किया था। एजेंटों ने रूस में वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले प्रत्येक युवक से चार-चार लाख रुपये वसूले। तय योजना के अनुसार 20 सितंबर 2025 को दोनों युवकों को रूस भेजा गया।
रूस पहुंचने के शुरुआती महीनों में युवकों की परिजनों से नियमित बातचीत होती रही, लेकिन कुछ समय बाद अचानक दोनों के मोबाइल फोन बंद हो गए और संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके कुछ दिनों बाद परिजनों को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि युवक सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें सेना ने पकड़ लिया।
अज्ञात कॉलर ने दोनों युवकों की रिहाई के एवज में लाखों रुपये की मांग की। घबराए परिजनों ने अपने बेटों की सुरक्षा के लिए बताए गए खाते में 40 हजार रुपये की् की पहली किस्त भी भेज दी, लेकिन इसके बावजूद न तो युवकों से बात करवाई गई और न ही उनकी रिहाई से जुड़ी कोई ठोस जानकारी दी गई। लगातार बढ़ती पैसों की मांग और कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने आगे पैसे भेजने से इनकार कर दिया।
इस पूरे मामले से डरे और आशंकित परिजनों ने अब प्रशासन, स्थानीय सांसद और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने युवकों के पासपोर्ट नंबर और अन्य जरूरी दस्तावेज साझा करते हुए मांग की है कि सरकार इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और दोनों युवकों की सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित की जाए।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स