Author : Ramesh Kumar
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में इन दिनों विंटर कार्निवल की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में ग्रोवर प्रोडक्शन द्वारा मिस विंटर क्वीन शिमला ब्यूटी कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर की प्रतिभाशाली युवतियां अपनी कला और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर रही हैं।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में तहसील निहरी की ग्राम पंचायत बन्दली की प्रतिभावान और होनहार बेटी लोनिया वर्मा ने भी भाग लिया है। अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर उन्होंने जिला मंडी, तहसील निहरी और ग्राम पंचायत बन्दली का नाम रोशन किया है।
नेशनल कस्टम के प्रथम राउंड में लोनिया वर्मा ने राधा रानी के रूप में ऐसी लाज़वाब प्रस्तुति दी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। नटखट और प्यार भरे अंदाज के साथ रैंप पर उतरकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर दिया। इस राउंड में लोनिया वर्मा ने राधा रानी के सौंदर्य, प्रेम और अनंत भक्ति को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।
राधा रानी, जो प्रेम और भक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं तथा कान्हा के प्रेम में अपनी सुध-बुध खो बैठती हैं, इस स्वरूप को लोनिया वर्मा ने भारतीय संस्कृति की सुंदरता और पवित्रता के साथ मंच पर जीवंत कर दिया। उनकी इस भावनात्मक और सशक्त प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया और हर ओर उनकी सराहना हो रही है।
इस बेटी की प्रतिभा को देखते हुए ग्राम पंचायत बन्दली के प्रधान एवं ग्राम पंचायत सोझा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहली में अधीक्षक के रूप में कार्यरत बैहली निवासी योगेश ठाकुर ने लोनिया वर्मा के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गांवों में इस तरह की कई प्रतिभाएं छिपी होती हैं, जो अभी तक सामने नहीं आ पातीं, लेकिन लोनिया की कड़ी मेहनत, लगन और जज्बे से अन्य छुपी हुई प्रतिभाएं भी निखरकर सामने आएंगी।
लोनिया वर्मा आज सभी बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। उनकी माता शिक्षा विभाग बैहली में हिंदी प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं, जबकि उनके पिता जयचंद ठाकुर विद्युत विभाग सुन्नी में अधिशाषी अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गर्व और खुशी महसूस कर रहा है।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स