मंडी के सेरी मंच पर पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
मंडी के सेरी मंच पर पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP

Jan. 15, 2026 6:26 p.m. 1538

मंडी जिले में 26 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे उत्साह और गरिमा के साथ सेरी मंच पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जा रही हैं।

उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा मार्केट परिसर स्थित शहीद स्मारक पर मुख्य अतिथि द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने से होगी। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और मुख्य अतिथि सेरी मंच पहुंचेंगे। सेरी मंच पर ध्वजारोहण किया जाएगा तथा मार्च पास्ट का निरीक्षण और भव्य परेड की सलामी ली जाएगी।

मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद स्कूली विद्यार्थियों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समारोह के दौरान शिक्षा, समाज सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समारोह की तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग को मार्च पास्ट और परेड की तैयारियां सुचारू रूप से सुनिश्चित करने को कहा। मार्च पास्ट में पुलिस, गृह रक्षा के पुरुष और महिला जवान, वल्लभ कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, स्थानीय विद्यालयों के एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थी भाग लेंगे।

सूचना एवं जन संपर्क विभाग को निर्देश दिए गए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सामाजिक संदेश से जुड़ी प्रस्तुतियों को शामिल किया जाए। इसमें भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग भी सहयोग करेगा। नगर निगम को सेरी मंच, गांधी चौक और शहर के अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही समारोह स्थल पर साज-सज्जा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और दर्शकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है।

उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे गौरवशाली इतिहास और संवैधानिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से आग्रह किया कि इस राष्ट्रीय पर्व को केवल अवकाश के रूप में न लें, बल्कि इसमें अधिक से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, उपमंडलाधिकारी रूपिंदर कौर, नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #मंडी #Republic Day
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस