लाहौल-स्पीति में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण को लेकर नए आदेश जारी
लाहौल-स्पीति में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण को लेकर नए आदेश जारी

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

March 19, 2026 11:06 a.m. 2997

लाहौल-स्पीति जिले में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों के सुव्यवस्थित और न्यायसंगत वितरण के लिए उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष किरण भड़ाना ने नया आदेश जारी किया। यह आदेश वर्तमान आपूर्ति सीमाओं और हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू किया गया है, ताकि आवश्यक सेवाओं की निरंतरता बनी रहे और जमाखोरी पर रोक लग सके।

आदेश के तहत एलपीजी सिलेंडरों का वितरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों को अधिकतम 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को 36 प्रतिशत, जबकि सामाजिक आयोजन, औषधि उद्योग, सरकारी एवं औद्योगिक इकाइयां, अतिथि गृह और कैंटीनों को प्रत्येक को 9-9 प्रतिशत आवंटन मिलेगा।

आपूर्ति औसत दैनिक खपत के 20 प्रतिशत तक सीमित रहेगी और वितरण केवल 19 किग्रा, 47.5 किग्रा और 425 किग्रा सिलेंडरों में होगा। उपभोक्ताओं को उनके पिछले तीन महीने के औसत उपभोग के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे और लंबित बुकिंग के निपटान के लिए “फर्स्ट-इन-फर्स्ट-आउट” प्रणाली लागू होगी।

जिले में एलपीजी वितरण की निगरानी के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, तेल विपणन कंपनियों और हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण और छापेमारी करेंगी। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम और एलपीजी विनियमन आदेश के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

साथ ही उपायुक्त ने संस्थानों को वैकल्पिक ईंधन जैसे विद्युत इंडक्शन कुकिंग, स्टीम आधारित कुकिंग प्रणाली और पाइप्ड नेचुरल गैस अपनाने की सलाह दी। जिले में एलपीजी उपलब्धता की दैनिक निगरानी और आम जनता को जमाखोरी से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #लाहौल और स्पीति
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का नाम रोशन सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर 51 हजार जुर्माना मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा