कुल्लू-मनाली में नए साल पर पर्यटकों की भीड़, होटल और सड़कें भरी
कुल्लू-मनाली में नए साल पर पर्यटकों की भीड़, होटल और सड़कें भरी

Post by : Himachal Bureau

Dec. 29, 2025 1:06 p.m. 3227

क्रिसमस के बाद नए साल की सलिब्रेशन के लिए देश-विदेश से सैलानी कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं। पर्यटक सड़क मार्ग के साथ-साथ हवाई सफर कर दिल्ली और जयपुर से भी भुंतर एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं। क्रिसमस से नए साल के बीच कुल्लू, मनाली, मणिकर्ण और जिभी में टूरिज्म सेक्टर रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

कुल्लू-मनाली भुंतर एयरपोर्ट पर एयरलाइंस का एटीआर 42 सीटर विमान सेवाएं दे रहा है। पिछले एक सप्ताह में दिल्ली और जयपुर से हवाई उड़ानों के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्री कुल्लू-मनाली पहुंचे। उदाहरण के तौर पर, रविवार को जयपुर से भुंतर 49 यात्री आए, जबकि भुंतर से जयपुर 18 यात्री रवाना हुए।

गत गुरुवार को दिल्ली से भुंतर के लिए 42 यात्री आए, भुंतर से देहरादून के लिए 14 और देहरादून से भुंतर 33 यात्री पहुंचे। इसी तरह भुंतर से दिल्ली 15 यात्रियों ने उड़ान भरी। बुधवार को दिल्ली से भुंतर 45, भुंतर-अमृतसर 17 और अमृतसर-भुंतर 32 यात्री पहुंचे, जबकि भुंतर से दिल्ली 18 यात्रियों ने उड़ान भरी।

कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के निदेशक के अनुसार पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और दिल्ली, जयपुर जैसे बड़े शहरों से आने वाले यात्री यहां की पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इस समय कुल्लू-मनाली में सैलानी हॉलिडे और नए साल की तैयारियों के साथ पूरा आनंद ले रहे हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #यात्रा समाचार #भारत समाचार #कुल्लू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके