डीम स्कूल में कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला, छात्रों और ग्रामीणों को किया जागरूक
डीम स्कूल में कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला, छात्रों और ग्रामीणों को किया जागरूक

Author : Prem Sagar

March 21, 2026 10:40 a.m. 2748

निरमंड क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और आम जन को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलॉजी और पर्यावरण (हिमकोस्ट) शिमला द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम के देवदार इको क्लब के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान बच्चों और आम जनता को ठोस कचरा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से समझाया गया, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक जागरूकता रैली भी निकाली, जिसके माध्यम से उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरे के सही प्रबंधन के लिए प्रेरित किया। रैली के जरिए यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने इस कार्यक्रम के लिए डीम स्कूल का चयन किए जाने पर हिमकोस्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने छात्रों को स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि कचरे के सही प्रबंधन की शुरुआत हमें अपने घर से करनी चाहिए।

इस मौके पर देवदार इको क्लब के प्रभारी चुन्नीलाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के पश्चात विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं को डस्टबिन भी प्रदान किए गए, ताकि छात्र-छात्राएं कचरे को सही तरीके से अलग-अलग वर्गों में डाल सकें। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में ठोस कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए अलग-अलग रंगों के डस्टबिन भी स्थापित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए जलपान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य दलीप शर्मा, धर्म दास, सुरेंद्र डोगरा, कुलदीप सिंह, लता डोगरा, कुमारी रेनू, मदन कुमार, मान सिंह, हरनाम सिंह, धर्मपाल वर्मा, बृज लाल सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #कुल्लू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता