Post by : Himachal Bureau
शिक्षा खंड सैंज के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मन्याशी में वार्षिक पारितोषिक वितरण और सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त केंद्र मुख्य शिक्षक दलीप सिंह उपस्थित हुए। उनके साथ शिक्षक जयसिंह, पविंद्र ठाकुर, लिपिका रविना ठाकुर और लवली ठाकुर भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियोहरी के प्रधानाचार्य कुलदीप ठाकुर और एसएमसी अध्यक्ष गुरध्यान सिंह राणा भी समारोह में शामिल हुए।
विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकगण, स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावक और विद्यार्थी मुख्य अतिथि का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य शिक्षक मेहरचंद और एसएमसी की अध्यक्षा जमावंती ठाकुर ने स्कूल एडाप्टर हेमराज पालसरा के साथ मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों को टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य शिक्षक मेहरचंद ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और वर्षभर की शैक्षणिक, खेलकूद और सह-पाठयक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि दलीप सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ही भविष्य की सफलता की मजबूत नींव रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत करने का आह्वान किया ताकि वे अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार पुरस्कार दिए गए। कक्षा प्रथम में तनीषा ठाकुर ने प्रथम, तुषार ने द्वितीय और रेहान सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में काव्या ठाकुर प्रथम, भुवनेश्वर द्वितीय और ईशिता तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा तृतीय में श्रेया प्रथम, आयुष्मान ठाकुर द्वितीय और सायरा ठाकुर व नीशु ठाकुर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चतुर्थ में अंजली ठाकुर प्रथम, केथरीन द्वितीय और रूहानिका ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा पंचम में आर्यन ठाकुर ने प्रथम, पीयूष द्वितीय और सुनिधि तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘बेस्ट स्टूडेंट’ का खिताब आर्यन ठाकुर और रूबल राणा को दिया गया। आर्यन ठाकुर ने नवोदय और सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि रूबल राणा ने स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में सफलता हासिल की। विद्यालय प्रशासन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी आगामी सत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स