Author : Rajesh Vyas
पालमपुर में शहीदों की स्मृतियों को सजीव रखने और उनके बलिदान को हमेशा के लिए यादगार बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में समाजसेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राणा जी से मुलाकात की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहीदों के नाम से बन रहे नेचर पार्कों और स्मारकों के निर्माण कार्य में सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त करना था।
सर्वविदित है कि श्री राजेन्द्र राणा हर वर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण होता है भारतीय सेना के छोटे से पद से लेकर उच्च दर्जे के सेवानिवृत्त सैन्य बीर जवानों की उपस्थिति। इस बार की मुलाकात में प्रवीन कुमार ने श्री राणा को इन्साफ संस्था की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से अवगत करवाया और बताया कि संस्था विशेष रूप से उन शहीदों की स्मृतियों को जीवित रखने के लिए संकल्पित है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
बैठक में चर्चा के दौरान प्रवीन कुमार ने यह भी बताया कि इस पहल के तहत कई स्मृति स्थल और नेचर पार्क बनाए जा रहे हैं। इनमें भारतीय सेना के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोम नाथ शर्मा के पैतृक गाँव डाढ में स्मारक, दूसरे परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बिक्रम वत्तरा की स्मृति में विन्द्रावन में स्थल, तथा 1962, 1971 और कारगिल युद्ध में शहीद हुए परस राम चौधरी (हन्गलो), रोशन लाल चौहान (लाहला), पुन्नू राम धीमान (लटवाला) और राकेश कपूर (लम्बा पट्ट) के नाम पर नेचर पार्क और वन विहार का निर्माण इन्साफ संस्था, वन और लोक निर्माण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रवीन कुमार ने यह भी बताया कि ये स्मृति स्थल पूर्व मुख्यमंत्री श्री शान्ता कुमार जी, श्री जय राम ठाकुर, केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह यादव, पूर्व सांसद स्व. किशन चन्द कपूर, सुश्री इन्दु गोस्वामी और डॉ. राजीव भारद्वाज जी के सहयोग से बन रहे हैं। इन स्थलों पर शहीदों की वीर गाथाओं और उनके बलिदान की कहानियों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी इनसे राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की रक्षा के प्रति प्रेरित हो।
इस मुलाकात के दौरान धर्मशाला के वर्तमान विधायक श्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक रवि धीमान, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने शहीदों की स्मृतियों के संरक्षण और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के महत्व पर जोर दिया।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर