Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास के मेले शनिवार से शुरू हो गए। हमीरपुर के ADC अभिषेक गर्ग ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और झंडा रस्म के साथ इन मेलों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ADC ने SDM और बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की अध्यक्ष स्वाति डोगरा, DSP और मेला पुलिस अधिकारी लालमन शर्मा, मंदिर अधिकारी केशव सिंह, मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष ढटवालिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, मंदिर न्यास के सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों के साथ मंदिर में पूजा और हवन किया। इसके बाद सभी ने झंडा रस्म में भी भाग लिया। मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे।
झंडा रस्म और अन्य परंपराएं पूरी होने के बाद ADC ने मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। अभिषेक गर्ग ने बताया कि चैत्र मास के मेलों के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखने का फैसला लिया गया है। मंदिर परिसर में सुरक्षा, सफाई, बिजली-पानी, चिकित्सा, लंगर, पार्किंग और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
दियोटसिद्ध के आसपास की सभी सड़कों पर यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। ADC ने बताया कि इस बार मंदिर परिसर को खास तौर पर सजाया गया है और पूरे क्षेत्र में सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने के लिए स्थानीय संगठनों, संस्थाओं और वालंटियर्स की भी मदद ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को आधिकारिक रूप से चैत्र मास मेले समाप्त हो जाएंगे, लेकिन इसके बाद भी जून के आखिरी सप्ताह तक यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। इसलिए मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्रों में उसी हिसाब से सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। इस मौके पर ADC ने बाहर से आए श्रद्धालुओं से बातचीत की और मंदिर में दी जा रही सुविधाओं के बारे में उनका फीडबैक भी लिया।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स