Post by : Himachal Bureau
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश का असर अभी बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है, जबकि भूस्खलन और मलबा आने के कारण दर्जनों सड़कों पर यातायात प्रभावित है। मौसम विभाग की ओर से 4 सितंबर को जारी पूर्वानुमान में कांगड़ा और सिरमौर जिले के कुछ स्थानों पर 5 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि 5 सितंबर की सुबह जारी ताजा मौसम बुलेटिन में भारी बारिश के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है।
बारिश के बाद हिमाचल में कुल 87 सड़कें यातायात के लिए बंद बताई गई हैं। इनमें सबसे अधिक 37 सड़कें मंडी और 22 कुल्लू जिले में प्रभावित हैं। इसके अलावा कांगड़ा में आठ, चंबा में पांच, सिरमौर और ऊना में चार-चार, शिमला में तीन, सोलन में दो तथा बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में एक-एक सड़क बंद है। 27 बिजली ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
Read Also: हिमाचल में सड़क सुरक्षा के नियम मजबूत, डिजिटल मैपिंग से तेज होगी कार्रवाई
IMD के 5 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में 30.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बिलासपुर के आरएल बीबीएमबी क्षेत्र में 21.4 मिमी, ओलिंडा में 20 मिमी और ऊना के रायपुर मैदान में 18 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पालमपुर में 12 मिमी जबकि कुल्लू के कसोल में सात मिमी बारिश दर्ज हुई। कांगड़ा समेत कुछ स्थानों पर गरज-चमक भी दर्ज की गई।
मौसम केंद्र शिमला के 5 सितंबर के ताजा सात दिवसीय पूर्वानुमान में 5 से 11 सितंबर तक किसी भी दिन भारी, बहुत भारी या अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। इसलिए पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम तथा सड़क की स्थिति देखकर ही सफर करने की सलाह दी जाती है।
मानसून के दौरान सड़क पर मलबा गिरने, पहाड़ी दरकने और नालों का जलस्तर बढ़ने की घटनाएं लगातार यातायात को प्रभावित कर रही हैं। मंडी और कुल्लू में सबसे ज्यादा सड़कें बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे