हिमाचल में बर्फीला तूफान भारी हिमपात से 500 से ज्यादा सड़कें बंद
हिमाचल में बर्फीला तूफान भारी हिमपात से 500 से ज्यादा सड़कें बंद

Post by : Himachal Bureau

Jan. 28, 2026 11:13 a.m. 1504

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को बर्फीले तूफान और भारी हिमपात ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी और भारी बर्फबारी के कारण सामान्य जीवन प्रभावित हुआ। रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रे पर करीब दो फीट तक बर्फ जमा हो गई।

अटल टनल के दोनों सिरों पर भी भारी हिमपात के चलते लाहुल घाटी का मनाली से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

राज्य में अब तक लगभग 525 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और शिमला-चौपाल मार्ग को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। शिमला, डलहौजी, खजियार, नारकंडा और कुफरी जैसे पर्यटन स्थल बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं।

कुल्लू, मनाली और लाहुल-स्पीति जिलों में खराब मौसम को देखते हुए बुधवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मनाली-अटल टनल मार्ग पर धुंधी के पास स्नो गैलरी में बर्फ में फंसे दो लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

चंबा और किन्नौर जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में एक से डेढ़ फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, भारी हिमपात और आंधी के कारण प्रदेश में 1015 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, जिससे कई ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

मौसम विभाग ने 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और राहत व बचाव कार्यों के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।

#मौसम अपडेट #शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #यात्रा समाचार #भारतीय खबरें #सफर की खबरें #सड़कसुरक्षा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस