Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले 48 घंटे राज्य के कई जिलों के लिए अहम रहने वाले हैं। विभाग ने सोमवार और मंगलवार को कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके चलते लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। सोमवार 17 अगस्त को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर और लाहौल-स्पीति में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 18 अगस्त को ऊना, चंबा और कांगड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी और शिमला में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए मंगलवार को कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। विभाग के अनुसार 19 से 22 अगस्त तक भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और जलभराव की घटनाएं बढ़ सकती हैं। कम और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मानसून के कारण प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार 109 सड़कें बंद हैं। मंडी में 43, कुल्लू में 33, सिरमौर में 8, शिमला में 7, चंबा और कांगड़ा में 6-6, ऊना में 4 तथा लाहौल-स्पीति में 2 सड़कें बंद हैं। मानसून के दौरान 216 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं और 7 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद हैं। इस मौसम में प्रदेश को लगभग 873 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
Read Also: हमीरपुर में कार के अंदर स्कूल प्रवक्ता का शव मिलने से सनसनी
1 से 16 अगस्त के बीच हिमाचल में 128.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से करीब 18 प्रतिशत कम है। हालांकि पिछले 24 घंटे में धर्मशाला में 126.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पालमपुर में 55 मिलीमीटर और कांगड़ा में 34.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के आसपास जाने से सावधान रहने की अपील की है।
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स