Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
बिलासपुर, 29 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर के साथ वृद्धाश्रम ‘अपना घर’, देओली, ‘नया सवेरा’ विशेष बच्चों के संस्थान, घुमारवीं और ‘अपराजिता’ बाल गृह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने सभी की कलाइयों पर राखियां बांधीं और मिठाई, उपहार तथा खेल सामग्री भी भेंट की।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, स्नेह, विश्वास, सुरक्षा, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खुशी तभी सार्थक होती है, जब उन लोगों को भी इसमें शामिल किया जाए जिन्हें प्रेम, साथ और अपनत्व की विशेष जरूरत है।
देओली स्थित वृद्धाश्रम ‘अपना घर’ में वर्तमान में रह रहे 27 वरिष्ठ नागरिकों से उपायुक्त ने बातचीत की और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धाश्रम में उपलब्ध आवास, भोजन, स्वास्थ्य देखभाल और मनोरंजन जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया। राहुल कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव तथा संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं।
उपायुक्त ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को जल तरंग और जोश महोत्सव सहित विभिन्न जिला स्तरीय आयोजनों में सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में भाग लेने के अवसर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा अंतरपीढ़ी जुड़ाव और आजीविका प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें सक्रिय तथा आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
घुमारवीं स्थित ‘नया सवेरा’ विशेष बच्चों के संस्थान में वर्तमान में 22 बौद्धिक दिव्यांग बच्चे आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उपायुक्त ने बच्चों से पढ़ाई, खेलकूद और उनकी रुचियों को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता को कमी के रूप में देखने की सोच बदलने की जरूरत है। उचित मार्गदर्शन, अनुकूल वातावरण और समान अवसर मिलने पर दिव्यांग बच्चे अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसकी उपायुक्त ने सराहना की। उन्होंने बताया कि बच्चों को विभिन्न जिला स्तरीय आयोजनों में प्रतिभा दिखाने के अवसर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग, अमृतसर और स्वर्ण मंदिर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया है।
उपायुक्त ने ‘अपराजिता’ बाल गृह में रह रहे 17 बच्चों के साथ भी रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य अधिकारी बनने की अपनी इच्छाएं साझा कीं।
राहुल कुमार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों के सपनों को पंख देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उपायुक्त ने बताया कि बाल गृह में रहने वाले बच्चों को आवास, भोजन, वस्त्र, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सुखाश्रय योजना के माध्यम से बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास और करियर निर्माण के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।
उपायुक्त राहुल कुमार ने आम जनता से अपील की कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर वृद्धाश्रम, बाल गृह तथा विशेष बच्चों के संस्थानों में रहने वाले लोगों के साथ समय बिताएं। उन्होंने कहा कि उनके साथ प्रेम, सम्मान और अपनत्व साझा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिले। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रशासन की यह पहल सामाजिक संवेदना और समावेशी समाज की भावना को मजबूत करने वाला संदेश देती है।
Read more : माता-पिता के निधन के बाद रोहित को सुखाश्रय योजना से मिला सहारा
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट