मनाली घूमने आए सैलानियों की कार हादसे का शिकार 3 की मौत
मनाली घूमने आए सैलानियों की कार हादसे का शिकार 3 की मौत

Post by : Himachal Bureau

Jan. 22, 2026 1:23 p.m. 1406

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़–मनाली नेशनल हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर पहले बबेली क्षेत्र में आईटीबीपी केंद्र के गेट के पास हुआ। दिल्ली से आए पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और एक पोल व पैरापिट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार सोनिया (40), साक्षी (26) और देवीशा (5) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वहीं, कार में सवार सचिन, साहिल और अनिका गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग मनाली घूमने आए थे और सफर के दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

#शिमला #हिमाचल प्रदेश #यात्रा समाचार #भारत समाचार #भारतीय खबरें #सफर की खबरें #कुल्लू
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस