Author : Satish Kumar
राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने दुन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक परमजीत सिंह की माता तुलसा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन की सूचना मिलते ही डॉ. सिकंदर कुमार शोक जताने के लिए उनके पैतृक गांव लेही पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संदेश दिया।
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि तुलसा देवी का जीवन सादगी, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों से भरा रहा। उनका जाना परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि भाजपा परिवार और समाज हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, नालागढ़ के विधायक बाबा हरदीप सिंह बावा, सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी शोक जताने पहुंचे। सभी जनप्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
इसके अलावा भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, ग्रामीण मंडल के चंद्रकांत, कंडाघाट मंडल के मदन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी लेही गांव पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उनके दुख में सहभागी बने।
जानकारी के अनुसार तुलसा देवी के निधन के उपरांत 26 दिसंबर, शुक्रवार को उनके पाठ का भोग कडुवाना, गुल्लरवाला, लेही स्थित गुरुद्वारा में रखा गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी सुबह 11 बजे गुरुद्वारा पहुंचेंगे, जहां क्षेत्र के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।
पालमपुर में लाइनमैन मोहन लाल की मौत पर HPSEBL ने जताया गहरा ...
HPSEBL ने Palampur हादसे में जान गंवाने वाले लाइनमैन के परिवार को राहत राशि दी, सुरक्षा नियमों के सख
हमीरपुर में एसडीओ राजेश धीमान ने कर्मचारियों संग मिलकर किया ...
Bhota Electricity विभाग के SDO राजेश धीमान ने खुद पोल पर चढ़कर काम किया, सेवा भावना और जिम्मेदारी से
पालमपुर में निष्पक्ष नगर निगम चुनाव के लिए मतदान कर्मियों को...
Palampur नगर निगम Election को लेकर मतदान कर्मियों का पूर्वाभ्यास आयोजित, निष्पक्ष मतदान और पारदर्शी
अंब में शादी का वादा कर युवती से शोषण करने का आरोप, मामला दर...
Amb थाना क्षेत्र में युवती ने Punjab निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया, Poli
हिमाचल में पंचायत चुनावों को लेकर गांव-गांव में तेज हुई राजन...
हिमाचल के गांवों में Panchayat Election को लेकर गतिविधियां तेज, संभावित उम्मीदवार जनसंपर्क और बैठकों
हिमाचल में चिट्टा कारोबार से जुड़े कर्मचारियों पर सरकार की ब...
हिमाचल में Chitta और Drug Mafia के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 21 पुलिसकर्मियों समेत 31 सरकारी कर्मचारी बर्
आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने 21 विकेट लेकर पर्पल कैप प...
IPL 2026 में Bhuvneshwar Kumar ने MI के खिलाफ 4 विकेट लेकर Purple Cap हासिल की, 21 विकेट के साथ वह ट