Post by : Himachal Bureau
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार के कक्षा 10वीं और 11वीं के ऑटोमोबाइल विषय के विद्यार्थियों ने ऑन द जॉब ट्रेनिंग कम इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत होंडा मोटर्स, घुमारवीं में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग आधारित वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करना था, ताकि वे कक्षा में सीखी गई सैद्धांतिक जानकारी को व्यवहारिक रूप में समझ सकें और उनके तकनीकी कौशल में वृद्धि हो सके।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के ऑटोमोबाइल विषय के शिक्षक श्री अजय कुमार विद्यार्थियों के साथ लगातार उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को वाहन मरम्मत, रख-रखाव, इंजन से जुड़ी तकनीकी प्रक्रियाओं तथा आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीकों को समझने में मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की सर्विसिंग और तकनीकी जांच की प्रत्यक्ष जानकारी भी प्राप्त की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यशपाल सिंह ने इस अवसर पर भारत सरकार की स्किल इंडिया योजना के अंतर्गत संचालित इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होते हैं। साथ ही उन्होंने इस सफल प्रशिक्षण के लिए होंडा मोटर्स, घुमारवीं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट